खल्लारी: किराना दुकान में चोरों ने बोला धावा ले उड़े नगदी रकम सहित किराना सामान

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। महेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोकनाझर थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.) की निवासी है। खेती किसानी के साथ-साथ स्वयं का किराना दुकान चलाता है । कक्षा दसवीं तक पढ़ा लिखा है । गांव के दुर्गा चौक में स्थित किराना दुकान को लड़का चन्द्रेश कुमार साहू प्रतिदिन की भांति दिनांक 05.05.2026 के रात्रि 08 बजे बंद कर ताला लगाकर घर आ गया था । अगले दिन दिनांक 06.05.2026 के 04.30 बजे पता चला कि किराना दुकान का ताला टुटा हुआ है तब दुकान के पास जाकर देखा तो किराना दुकान का ताला टूटा हुआ था दुकान के अंदर रखे किराना सामान बिखरा हुआ था व कुछ सामान गायब था तथा गल्ला में रखे नगदी रकम 37,000 रूपये नहीं था । किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में किराना दुकान का तालाब तोड़कर दुकान अंदर घुंसकर कुछ किराना सामान तथा नगदी रकम 37,000 रूपये को चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























