पिथौरा

पिथौरा:दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सामान और नकदी जानिए मामला

पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर्स को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर नकदी रकम और सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए। चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 लाखागढ़ निवासी सुमित बंसल की ग्राम लाखागढ़ में बंसल जनरल स्टोर्स नाम से दुकान है। दिनांक 5 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से 6 नवंबर की सुबह 5:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर दुकान में रखी लगभग 30 से 35 हजार रुपये की नगदी तथा करीब 8 से 10 हजार रुपये कीमत के सिगरेट के पैकेट चोरी कर ले गए।
सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद दुकान संचालक सुमित बंसल ने थाना पिथौरा पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!