महासमुंद:हैंडल लॉक तोड़कर घर के सामने से बाइक पार, सुबह उठते ही मालिक के उड़े होश!

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 29 बीटीआई रोड स्थित स्टेट बैंक के पास घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में हैंडल लॉक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 3 नवंबर 2026 को अपनी हीरो फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 AT 5284 से निजी काम के सिलसिले में महासमुंद गया था। रात करीब 8:30 बजे घर लौटने के बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने गली में रोजाना की तरह हैंडल लॉक कर खड़ी कर दी थी। अगले दिन 4 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे जब उसने देखा तो मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान से गायब थी।
आसपास काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। चोरी गई बाइक काले रंग की हीरो फैशन प्रो है, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। काफी खोजबीन के बाद प्रार्थी ने 5 नवंबर 2026 को थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।






























