महासुमंद
महासमुंद : लोहे के राड से हमला

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में चंदन जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 01 शंकर नगर महासमुन्द में रहता है , गणेश मार्केट बाजार वार्ड में सोनू बुट हाऊस में काम करता है । आज दिनांक 02.02.23 के 10/05 बजे वह अपने दुकान में काम कर रहा था उसी समय गुलशन एवं मनोज पटवा दोनों एक राय होकर दुकान के पास आये और सोमवार की बात की रंजीश पर से दुकान के पास अश्लील गाली गलौज कर बोले की तेरे कारण बंशी ने पैसा नही दिया है जो मना करने पर दोनों हाथ मुक्का एवं लोहे की राड से मारपीट कर सिर में चोट पहुंचाये है। पुलिस ने 34-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























