बसना : घर में रखे 10 बकरे चोरी मामला दर्ज

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दिलीप बाघ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम रसोडा थाना बसना का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करता है । कक्षा 10 वीं तक पढा लिखा है । वह अपने घर में बकरा / बकरियां पाल कर रखा है जिसे वह स्वयं चराता है । दिनांक 01/02/2023 को शाम को बकरा बकरियों को चराकर घर लाकर घर के सामने कोठा में बंद करके रखा था रात्रि में खाना खाने के बाद पुरे परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे मे सो गये थे । रात्रि करीब 03.40 बजे बकरियों की चिल्लाने की आवाज सूनकर उठकर अपने घर के सामने आकर देखा तो घर के सामने रोड में एक डार्क ग्रे सिल्वर कलर की महिन्द्रा कार क्रमांक CG 11 AP 0345 खडी थी जिसके अंदर से बकरियों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी तब वह चोर चोर करके जोर जोर से आवाज लगाया तब घर के सामने रहने वाले डोलामणी मेहेर अपने घर से बाहर निकला तब महिन्द्रा कार क्रमांक CG 11 AP 0345 का चालक अपनी कार को भगाते हुए जगदीशपुर की ओर भगा कर ले गया । कार से बकरा बकरियों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी । तब वह और डोलामणी मेहेर अपने घर के सामने कोठा मे जाकर देखे तो कोठा अंदर 10 नग छोटे बडे बकरे नही था । वाहन क्रमांक CG 11 AP 0345 मे सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के कोठा अंदर बंधे 10 नग छोटे बडे बकरे कीमती करीब 60,000 रूपये को चोरी कर ले गया है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 


























