महासुमंद

महासमुंद:सर्किट हाउस के सामने हाईवा ने माजदा को मारी टक्कर, हेल्पर घायल

महासमुंद। लभरा सर्किट हाउस के सामने तेज रफ्तार हाईवा और स्वराज माजदा के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में माजदा वाहन का हेल्पर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महानदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घुंचापाली (तुसदा) निवासी एक व्यक्ति का स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG06 GY 6444 सामान लेकर चालक सुभाष कुमार साहू एवं हेल्पर पुरुषोत्तम कुमार के साथ बलौदाबाजार गया था। दिनांक 02 नवंबर 2026 को सामान खाली कर वापस तुसदा लौटते समय रात करीब 9 बजे वाहन लभरा सर्किट हाउस के सामने पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 PQ 9791 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए माजदा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में माजदा का हेल्पर पुरुषोत्तम कुमार निवासी डुमरपाली के चेहरे एवं दाहिने पैर में चोटें आईं। घायल को तत्काल उपचार के लिए महानदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट वाहन मालिक द्वारा दर्ज कराई गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!