महासुमंद

महासमुंद:दुर्गा चंदा मांगने गई महिला के घर चोरी, आलमारी से नकदी-जेवर पार

 

महासमुंद। शहर के गुरुघासीदास वार्ड में एक महिला के घर की आलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत 88,400 रुपये बताई गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 21 गुरुघासीदास वार्ड निवासी महिला फल दुकान का संचालन करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह मोहल्ले के लोगों के साथ दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने गई थी। उस समय उसका पति टिकम चंद्राकर शराब के नशे में घर पर अकेला सो रहा था। महिला रात करीब 9:30 बजे घर लौटी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने खाना खाया और सभी सो गए।
अगले दिन 9 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे महिला ने अपने कमरे की आलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे 15 हजार रुपये नकद, 25 हजार रुपये कीमत का एक सोने का एयररिंग, 15 हजार रुपये कीमत का एक सोने का कनौती, दो सोने की नथनी कीमत 2 हजार रुपये, दो चांदी के पायल कीमत 30 हजार रुपये, तीन चांदी के सिक्के कीमत 1 हजार रुपये और दो चांदी की बिछिया कीमत 400 रुपये गायब मिले।
महिला के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति आलमारी से कुल 88,400 रुपये कीमत के नकदी और जेवरात चोरी कर ले गया। घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!