महासमुंद: पानी पुरी जल्दी नहीं दे रहे हो कहकर पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।भोलाराम देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 28 मौहारीभाठा महासमुंद का रहने वाला है । कक्षा 11 वीं तक पढा लिखा है। वर्तमान में गुपचुप बेचने का काम गांधी चौक महासमुंद में करता है। दिनांक 07/06/2025 को गांधी चौक में गुपचुप ठेला लगाया था, रात्रि करीब 08 बजे गुपचुप ठेला के पास पप्पू धीवर नाम का व्यक्ति आया और पानी पुरी मांगा तो मै दे रहा हूं बोला तो वह जल्दी नहीं दे रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट करने लगा, तथा गला को हाथ से दबा दिया था। मारपीट करने से दोनो हाथ ,पेट, पीठ में चोट लगा है घटना को प्रकाश देवकर देखे सुने व बीच बचाव किये है , पप्पू धीवर के द्वारा बुरी बुरी गाली देने से बहुत बुरा लगा तथा मारपीट से बहुत भयभीत हूं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















