महासमुंद

महासमुंद:आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने आया युवक, आत्मानंद स्कूल मैदान से बाइक चोरी

महासमुंद। महासमुंद के आत्मानंद स्कूल के खुले मैदान से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बाइक पार कर दी। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसूली खुर्द, वार्ड क्रमांक 07, जिला गरियाबंद निवासी एक युवक 4 अक्टूबर 2026 को अपने साथी डोमार सिंह ध्रुव के साथ गोंड आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद आया था। युवक ने अपने बड़े भाई खमेश ध्रुव के स्वामित्व वाली बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 23 N 3693 को शाम करीब 7 बजे आत्मानंद स्कूल के खुले मैदान में खड़ा किया और कार्यक्रम में शामिल होने चला गया।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 5 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे जब युवक वापस लौटा, तो निर्धारित स्थान से मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक ने 10 अक्टूबर 2026 को थाना महासमुंद पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!