महासमुंद

महासमुंद:जेल परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, चार पर मामला दर्ज

महासमुंद। जिला जेल बेमचा में परिचित से मिलने पहुंचे युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आयुष यादव की रिपोर्ट पर चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आयुष यादव निवासी वार्ड क्रमांक 29 शास्त्री चौक, महासमुंद 16 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जिला जेल बेमचा में अपने परिचित के मित्र से मिलने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद संतोष सोनवानी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर भानू हरपाल, टिकेश्वर सोनवानी और विकेश सोनवानी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
आरोप है कि टिकेश्वर सोनवानी ने हाथ में पहने कड़े से आयुष के मस्तक पर वार किया। मारपीट में उसके मस्तक पर चोट आई तथा दाहिनी कोहनी और बाईं हथेली में दर्द हुआ। आरोपियों ने भविष्य में अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान पियांशु चन्द्राकर एवं शशांक चन्द्राकर ने बीच-बचाव किया।
पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!