महासमुंद
आंगनबाड़ी केंद्र बेमचा 4 में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 5 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेमचा के आंगनबाड़ी केंद्र बेमचा 4 में आंगनबाड़ी सहायिका की 01 पद रिक्त होने पर ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 21 अक्टूबर को ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 05 नवंबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य आवेदिकाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
AD#1































