महासमुंद
महासमुंद में पुरन्दर मिश्रा ने किया संचार क्रांति योजना का शुभारंभ

शुकदेव वैष्णव,महासमुन्द:-रमन सरकार की ‘संचार क्रांति योजना’ के लिए महासमुंद विधानसभा में श्री पुरन्दर मिश्रा क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन को प्रभारी बनाया गया । उक्त कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ हर हितग्राही को मिले इसके लिए पूरा प्रयास रमन सरकार कर रही है । इस योजना का क्रियान्वयन करते हुए आज महासमुन्द नगर के वार्ड नं 1, 2 व 3 में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी), नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मोबाइल वितरण में लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आवश्यकतानुसार निरीक्षण कर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
AD#1























