आदिवासी युवा प्रभाग ने किया जमदरहा विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन, समाज के प्रमुखों से विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा :

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। क्वार नवरात्रि के अवसर पर आदिवासी युवा प्रभाग के सदस्यों ने जमदरहा स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर समाज एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से समान नागरिक संहिता (UCC), परिसीमन एवं आरक्षण जैसे ज्वलंत विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आदिवासी समाज के अधिकारों, हितों और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।
आदिवासी युवा प्रभाग जिला महासमुंद के संयोजक मनोज सिदार ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में एक लाख युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है इसको लेकर कार्ययोजना बनाने की चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाजहित के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर फागुललाल बरिहा, अध्यक्ष बिझवार समाज उसुम कुमार बरिहा,मनोज सिदार, खिलेश बरिहा, नीलमणि सिदार, अमृत सिदार, जयकुमार सिदार, जीवन सिदार, कन्हैयालाल जगत,हीरालाल बरिहा उपस्थित रहे l





























