सांकरा

सांकरा:धान काटने को लेकर विवाद, किसान और उसकी मां से मारपीट; जान से मारने की धमकी देने का आरोप पढ़े पूरी खबर

 

सांकरा। खेत में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक किसान और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे गांव के नुआर खार स्थित खेत की बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने गांव के ही धनू भोई, उसकी पत्नी भूमिसुता भोई, बेटे लक्ष्मण भोई और बहू सहित परिवार के अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, वह अपने खेत में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धान की फसल लगाई थी, जो पककर तैयार हो गई थी। 21 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी सुमती भोई, पिता विसम्बर भोई, मां शांति भोई और गांव के कुछ मजदूरों के साथ खेत में धान काटने गया था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे धनू भोई अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत पहुंचा और जमीन को अपना बताते हुए धान काटने पर आपत्ति जताई।

आरोप है कि इसके बाद धनू भोई, उसकी पत्नी भूमिसुता भोई, बेटे लक्ष्मण भोई और बहू ने किसान तथा उसकी मां के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। किसान के मुताबिक, धनू भोई ने उसे डंडे और गुलेल से भी मारा। मारपीट में किसान के बाएं पैर और कमर में चोट आई, जबकि उसकी मां शांति भोई के बाएं हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे भयभीत हो गए। घटना के दौरान खेत में काम कर रहे जयराम साहू और श्रीमती बारिक ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!