महासुमंद
महासमुंद:महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर, आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद । एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेमचा के आंगनबाड़ी केंद्र बेमचा-4 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से विज्ञापन जारी किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के अनुसार, इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से किया जा सकता है।
परियोजना कार्यालय ने सभी योग्य महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
AD#1





























