महासुमंद

महासमुंद:फूफा को बचाने पहुंचे युवक पर रॉड और डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। जिले के ग्राम भलेसर में ओवरटेक करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे पर भी रॉड और डंडे से हमला कर दिया। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्रार्थी के अनुसार, वह महासमुंद के नयापारा स्थित मस्जिद के पास रहता है और सेटिन माइक्रो फाइनेंस में काम करता है। 19 अक्टूबर 2026 को वह अपने फूफा कुलेश्वर ताण्डेकर के घर ग्राम भलेसर जा रहा था। इसी दौरान सीतली नाला के आगे टोकेश ध्रुव और सतीश हलवाई ने ओवरटेक करने की बात कहते हुए उसे रोककर गाली-गलौज की और वहां से चले गए।
प्रार्थी ने भलेसर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने फूफा को दी। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे दुर्गा चौक के आगे नयापारा भलेसर में कुलेश्वर ताण्डेकर दोनों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान टोकेश ध्रुव और सतीश हलवाई ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बीच-बचाव करने पहुंचा तो दोनों ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए रॉड और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में कुलेश्वर ताण्डेकर के कमर और गले में चोट आई, जबकि प्रार्थी के सिर में चोट लगी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!