महासुमंद

महासमुंद:पुरानी रंजिश में युवक पर डंडे से हमला, सिर फूटा

महासमुंद। शहर के कुम्हार पारा वार्ड क्रमांक 23 निवासी एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 17 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे मजदूरी का काम कर घर लौट रहा था।
पीड़ित के अनुसार, ग्राम खैरा स्थित शीतला नाला शराब दुकान के पास पहुंचने पर मोहल्ले का रहने वाला कुलदीप ध्रुव उससे मिला और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उसके सिर, पीठ, बाएं पैर और हाथ पर हमला कर दिया।
मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं तथा सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद घायल ने जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार कराया। उपचार के बाद उसने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना देखी और सुनी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!