महासुमंद
कोमाखान:कसेकेरा बाजार में शराब के नशे में विवाद, चार लोगों ने ग्रामीण से की मारपीट

कोमाखान। ग्राम बकमा निवासी एक ग्रामीण ने कसेकेरा बाजार में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति को मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि खेमराज साहू ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान खेमराज का भाई खेमचंद साहू तथा दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीण के साथ मारपीट करने लगे।
मारपीट में ग्रामीण के बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई। आरोप है कि खेमराज साहू ने हाथ में पहने चूड़े से उसकी बाईं आंख के ऊपर वार कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना को बाजार में मौजूद कांतू साहू और तामू साहू द्वारा देखना-सुनना बताया गया है। पीड़ित ने थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
AD#1





























