महासुमंद

महासमुंद:बाइक चोरों का आतंक, घर के सामने से स्प्लेंडर प्लस ले उड़े चोर

महासमुंद। ग्राम बेमचा के वार्ड क्रमांक 02 में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामले में जांच की कार्रवाई शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेमचा निवासी युवक स्पेशल डीएड की पढ़ाई कर रहा है। उसके द्वारा उपयोग की जाने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 8003 को 13 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे रायपुर कॉलेज से घर लौटने के बाद घर के सामने खड़ा किया गया था। रात करीब 8 बजे जब वह बाहर आया, तो मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।
चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पीड़ित ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!