महासमुंद:नवरात्रि में दुर्गा पंडाल के सामने से बाइक पार, दर्शन करने गए युवक को लगा झटका

महासमुंद। नवरात्र पर्व के दौरान महासमुंद के दादाबाड़ा स्थित दुर्गा पंडाल के सामने से अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरोण्डाबाजार के वार्ड क्रमांक 14 निवासी युवक 15 अक्टूबर 2026 को अपने दोस्तों शिवा साहू और शुमम साहू के साथ हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 9707 से नवरात्र पर्व घूमने महासमुंद आया था। रात करीब 11:20 बजे उसने मोटरसाइकिल दादाबाड़ा स्थित दुर्गा पंडाल के सामने खड़ी की और दोस्तों के साथ दर्शन करने चला गया।
दर्शन के बाद रात करीब 11:40 बजे जब वह वापस लौटा, तो मौके से मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर युवक ने 18 अक्टूबर 2026 को महासमुंद थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।






























