बसना में 22 अक्टूबर को मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ देंगे परामर्श

बसना। क्षेत्र के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं, यौन रोगों एवं नशे की लत से संबंधित समस्याओं के उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोचिकित्सा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है।
शिविर में डिप्रेशन, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), आत्महत्या संबंधी विचार, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया, मिर्गी, सिरदर्द, अनिद्रा, चिंता, तनाव, घबराहट और डर जैसी समस्याओं से परेशान लोगों को परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा गुस्सा, चिड़चिड़ापन, व्यवहार में बदलाव, बार-बार एक ही काम करना तथा अन्य मानसिक परेशानियों के उपचार के लिए भी विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
बच्चों की मानसिक समस्याओं पर भी मिलेगा परामर्श
शिविर में बच्चों की मानसिक एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों का अत्यधिक चंचल होना, पढ़ाई में ध्यान नहीं लगना, पढ़ाई में कमजोरी, बिस्तर में पेशाब करने जैसी समस्याओं के संबंध में अभिभावक विशेषज्ञ से सलाह ले सकेंगे। इसके साथ ही परिवार, वैवाहिक जीवन और बच्चों के मार्गदर्शन से संबंधित काउंसलिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार
शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट सहित विभिन्न प्रकार के नशे की आदत से परेशान लोगों के लिए भी उपचार एवं परामर्श की सुविधा रहेगी। शिविर में फैमिली काउंसलिंग, मैरिज काउंसलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसलिंग तथा एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसलिंग की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
यह शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।




























