बसना: मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

बसना (काकाखबरीलाल). दिनांक18.03.2023 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.03.2023 को दोपहर 01 बजे के आस पास प्रार्थी मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रं0 CG 06 GA 4703 को घर के सामने गली में खडी कर घर अंदर गया , कुछ देर पश्चात वापस आया तो देखा मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GA 4703 खडी किये स्थान पर नहीं था । जिसका आस पास पता तलाश किया जो पता नहीं चला । मोटर सायकल क्रं0 CG 06 GA कीमती 20,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अप0क्र0 155/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बंसुला चौक में मोटर सायकल दुकान वाले से मोटर सायकल बिक्री करने के संबंध में बातचीत कर रहा है जो संभवत: चोरी का मोटर सायकल हो सकता है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर दबिस दिया जहां एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG06 GA 4703 के साथ उपस्थित मिला गवाहों को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर गवाहों के समक्ष संदेही का नाम पता पूछने पर अपना नाम कमल सिदार पिता चैनसिंग सिदार उम्र 45 साल साकिन बैगनडीह थाना बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी होना बताया मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर गढफुलझर बस्ती से चोरी करना बताने पर संदेही का गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया एवं मेमोरेण्डम के आधार पर मोटर सायकल क्रमांक CG06 GA 4703 को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया एवं आरोपी को दिनांक 19.03.2023 को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया ।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि रनसाय मिरी, आरक्षक हरिश साहू द्वारा की गई।


























