महासुमंद
महासमुंद:सोलर प्लांट से 500 मीटर केबल वायर चोरी पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। ग्राम शेर स्थित आदित्य राइस मिल परिसर में लगे 250 किलोवाट सोलर प्लांट से अज्ञात चोर करीब 500 मीटर केबल वायर चोरी कर ले गए। चोरी गए केबल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राइस मिल संचालक ने बताया कि मई 2026 में मिल में 250 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया था। 8 सितंबर को सोलर प्लांट में केबल वायर लगा हुआ था। अगले दिन 9 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे परिसर में जाकर देखा तो करीब 500 मीटर केबल वायर गायब था। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर संचालक ने 11 सितंबर को थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AD#1
























