महासुमंद

महासमुंद:पुरानी रंजिश में मजदूर से मारपीट, दो युवकों पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

महासमुंद। ग्राम घोड़ारी के वार्ड क्रमांक 12 भाठापारा में पुरानी रंजिश को लेकर एक मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार घटना 18 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम कर वापस घर लौट रहा था। भाठापारा भवन के पास उसका पड़ोसी रोहन विश्वकर्मा और अनिश विश्वकर्मा मिला, जिनसे वह बातचीत करने के लिए रुका था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके होंठ पर चोट आई।
घटना के दौरान चेतन यादव और पीड़ित की पत्नी रोशनी यादव मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी और थाना महासमुंद पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!