महासुमंद

कोमाखान :तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

कोमाखान। ग्राम उखरा निवासी ईश्वरी पाड़े ने कोमाखान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 अगस्त 2026 को कोमाखान के पेट्रोल पंप के पास तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए वाहन क्रमांक CG-23-H-4437 के चालक ने मोटरसाइकिल सवार नोहर पाड़े और युवराज ठाकुर को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के अनुसार, नोहर पाड़े मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके साथ युवराज ठाकुर सवार थे। दोनों कोमाखान से उखरा की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास उक्त वाहन चालक अचानक वाहन को सड़क पर ले आया। टक्कर से बचने के लिए नोहर पाड़े ने मोटरसाइकिल को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक मौके से जाने लगा, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने रोक लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नुआपाड़ा (ओड़िशा) ले जाया गया। जांच में नोहर पाड़े के बाएं पैर में गंभीर चोट पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना युवराज ठाकुर द्वारा ईश्वरी पाड़े को दी गई। शिकायत के आधार पर कोमाखान पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!