कोमाखान :झिटकी में युवक पर पत्थर से हमला, सिर में आई चोट

कोमाखान। ग्राम झिटकी में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, झिटकी निवासी मनीष यादव (17) ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 अगस्त की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच वह अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान गांव के योगेश यादव ने फोन कर उसे अपने साथ मारपीट करवाने का आरोप लगाते हुए बुलाया। मनीष अपने बड़े भाई गुलशन यादव के साथ गोविंद साहू की किराना दुकान के पास पहुंचा, जहां योगेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आरोप है कि योगेश यादव ने मनीष को मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में मनीष के सिर से खून बहने लगा। घटना के दौरान कन्हैया पांडे, ग्राम मुड़पार नवाडीही निवासी निलू सहित अन्य लोगों के मौके पर मौजूद होने की बात शिकायत में कही गई है।
पीड़ित की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपी योगेश यादव के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


























