महासुमंद

तुमगांव: पुराने रंजिश को लेकर पिटाई मामला दर्ज

तुमगांव@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।वीरू  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 03 बंगलापारा तुमगांव में रहता है, करणी कृपा पावर प्लांट में काम करता है । दिनांक 22.10.2025 को  काम से पटेवा गया मोटर सायकल से वापस अपने घर आ रहा था कि शाम करीब 07.00 बजे जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचा था तभी शिवकुमार सोनवानी, विष्णु सोनवानी, गोविंद राम सोनवानी मोटर सायकल को रूकवाकर पुरानी रंजिश को लेकर  गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तथा हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे मारपीट को देखकर  मां नीरा गहरवाल छुडाने आई तो उसे भी वे सभी गंदी गंदी गाली गलौच कर उसके बाल को पकडकर जमीन में गिरा दिये तथा लात से उनके पेट को मारपीट किये हैं । मारपीट से  दाहिने कोहनी, गला, पीठ में चोंट लगा है तथा  मां के पेट में जहां पर आपरेशन हुआ है वहां पर दर्द हो रहा है । घटना को राजू गिलहरे, गितेश जलक्षत्री घटना को देखे सुने हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!