पिथौरा: डंडे से मारपीट जानिए मामला

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।निरंजन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मुढीपार का निवासी है मजदूरी का काम करता है, कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है। दिनांक 23.10.2025 को दोपहर करीब 02 बजे खाना पिना खाकर अपने परिवार के साथ घर अंदर अराम कर रहे थे। करीब दोपहर गांव का तुषार ठाकुर घर आकर दीपावली चंदा दो कहकर पचास रूपये लेकर चला गया कुछ देर बाद पुन: घर अंदर जबरदस्ती घुस कर बोला की तुम हमारे गांव में रहते हो दीपावली का और चंदा देना पडेगा कहकर चंदा मांगने लगा पैसा नही है कहने पर तुम हमारे गांव में रहते हो चंदा देना पडेगा कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर दाहिने हाथ के छोटे उंगली को दांत से काट दिया पत्नी सुनीता साहू बीच बचाव करने लगा तो उसे तुषार ठाकुर हाथ में रखे डंडा से मारपीट कर बाल पकड कर जमीन में गिरा दिया तुषार ठाकुर के द्वारा दांत से उंगली को काटने से खून निकला है। पत्नी के दाहिने हाथ मारपीट कर चोट पहुंचाया है। घटना को हिरेन्द्र दीवान देखा सुना है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 333-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























