पटेवा

पटेवा:जोगीडीपा से 19 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान मामला

पटेवा। ग्राम जोगीडीपा से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पटेवा पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जोगीडीपा निवासी सीता पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कु. मुस्कान पाण्डेय (19 वर्ष) 18 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे घर से मैगी लेने दुकान जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार लापता युवती की ऊंचाई करीब 5 फीट, चेहरा गोल, बाल काले व लंबे, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। उसके माथे के बाईं ओर चोट का निशान है। घटना के समय वह हल्के हरे रंग का लोअर, काले रंग की टी-शर्ट और सफेद दुपट्टा पहने हुए थी। युवती हिन्दी, छत्तीसगढ़ी तथा मगही/बिहारी भाषा बोलती है।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि युवती के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पटेवा थाना पुलिस को सूचना दें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!