पटेवा

पटेवा:फोटो खीचने के बहाने सोने चांदी के जेवरात ले उडे़ चोर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात  दो लोगों के द्वारा फोटो खीचने के बहाने  घर से सोने चांदी के जेवरात   चोरी कर ले गए जिस पर मामला दर्ज किया गया है। डेरहीन ध्रुव  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) की निवासी है । दिनांक 16/03/2025 के सुबह करीबन 09.00 बजे  स्वयं और  बहू हिना ध्रुव घर में थे कि उसी समय मोटर सायकल से दो व्यक्ति  घर आये और बोले कि आपके नाम से शासकीय आवास आया है बोले और कहां पर मकान बनवाना है जगह दिखाओ बोलने पर  उन दोनो व्यक्ति को साथ लेकर घर बाड़ी की ओर ले जाकर जगह दिखाया, दोनो  सोने चांदी के जेवर को निकाल कर रख दो फोटो में नही दिखना चाहिए, नही तो आवास निरस्त हो जाएगा बोलने पर अपने कान की सोने की खिनवा, गले का चांदी का चैन और चांदी की पैर पट्टी को निकाल कर कमरा अंदर रख दिया था, वह दोनो व्यक्ति  जेवर रख रहा था उसे देख रहे थे । फिर फोटो खिचवाने के लिए बाड़ी में गया, दोनो बोले अपने बहू को बुला लो अगर आपका फोटो साफ नही आने पर आपके बहू की फोटो खिचेंगे बोलने पर अपने बहू को बुलायी, तब उनमें से एक आदमी नरसिंग बरिहा के घर से मैं आ रहा हूं बोलकर चला गया, कुछ समय बाद वह व्यक्ति अपने साथी जो फोटो खिंच रहा उसे फोटो ले लिये हो तो चलो बोलने पर फोटो खिंचने वाला व्यक्ति चला गया । जब  घर के अंदर जाकर देखी तो बिस्तर में रखे सोने चांदी का जेवरात नही था । उक्त दोनो व्यक्ति ही  ‍बिस्तर में रखा एक जोड़ी सोने की खिनवा कीमती करीबन 27000/- रूपये, एक चांदी की चैन कीमती करीबन 6000 रूपये, एक जोड़ी चांदी की पैरपट्टी कीमती करीबन 25850 रूपये को चोरी कर ले गये है ।  पुलिस ने 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!