पटेवा:पैसे की लेन देन को लेकर पिटाई


पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में योगेश बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बरभांठा थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 09 वीं तक पढाई किया है , रोजी मजदूरी का काम करता है । दिनांक 20/06/2024 को सुबह करीबन 08 बजे अपने ट्रेक्टर मुण्डी को अपने घर के सामने खड़ी कर रहा था कि उसी समय बड़े भाई डिगेश्वर बंजारे, भाभी बिन्दु बाई एवं मां पुन्नी बाई तीनो एक राय होकर पैसे की लेन देन की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच कर रहे थे । गाली देने से मना करने पर भाई डिगेश्वर बंजारे द्वारा चप्पल, डण्डा से मारपीट कर रहा था । लडाई, झगड़ा को देखकर पत्नि कमलेश्वरी बंजारे आई तो उसे भी गंदी गंदी गलौच कर भाभी बिन्दु बाई, मां पुन्नी बाई द्वारा उसे भी हांथ मुक्का से मारपीट किया है । तथा तीनों के द्वारा जान सहित मारने की धमकी दिया है । मारपीट से दाहिने हांथ, दाहिने पैर के एंड़ी, गर्दन व बांए कांन तथा पत्नि कमलेश्वरी बंजारे के दोनो हांथ-पैर चोंट आई है । बाद में घटना के संबंध में गांव के प्रताप मन्नाडे, खीरसाय कोसरिया को घटना के संबंध में बताया पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















