सरायपाली:डंडा से मारपीट

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पूर्णिमा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बैतारी में रहती है खेती का काम करती है बेटा उमेश साहू केपी इंटरनेशनल स्कुल चट्टीगिरोला में पढाता है दिनांक 21.06.2024 को बेटा वापस घर आया और कोठार में रखे धान को देखने गया वहां से घर वापस आते समय हृदयानंद साहू ने बेटे को मारा बेटा शिकायत करने सरायपाली गया इसी दौरान घर के दरवाजे पर हृदयानंद साहू व ओम प्रकाश साहू मिलकर तेरा बेटा हमारा शिकायत करने गया है कहकर गंदी गंदी गालियां देते हुए हृदयानंद साहू ने डंडा से तथा ओमप्रकाश ने हाथ लात से मारपीट किये व दोबारा हमारा शिकायत करोगे तो मां बेटे को जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये। तब कोटवार रामबती सागर के पास जाकर घटना के बारे में बताई। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

























