सिंघोडा

जाॅब  : डॉक्टर, नर्स सहित 28 पदों पर भर्ती जानिए पुरी डिटेल्स

सरायपाली। क्षेत्र के  चिवराकुट्टा (सिंघोड़ा) स्थित नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर मरीज देखभाल के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कुल 28 पदों पर योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट के 1 पद, आरएमओ के 3 पद, एचआर के 1 पद, फ्लोर मैनेजर के 1 पद, नर्सिंग स्टाफ के 10 पद, ओटी टेक्नीशियन के 4 पद, वार्ड बॉय के 4 पद तथा हाउसकीपिंग के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।
गायनेकोलॉजिस्ट पद के लिए एमडी, डीजीओ या एमएस (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) की योग्यता के साथ न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। आरएमओ पद के लिए एमबीबीएस, बीएचएमएस या बीएएमएस की योग्यता तथा न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव मांगा गया है। एचआर पद के लिए दो वर्ष और फ्लोर मैनेजर के लिए पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक बताया गया है।
इसी प्रकार, नर्सिंग स्टाफ के पदों के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम या एएनएम की योग्यता के साथ न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। ओटी टेक्नीशियन पद के लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड बॉय और हाउसकीपिंग के पदों के लिए अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को सहयोगात्मक कार्य वातावरण, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच काम करने तथा पेशेवर विकास के अवसर मिलेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी संपर्क करें:
📞 8309-707920, 98268-71995
पता: नवजीवन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा (सिंघोड़ा), सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!