सिघोडा:पैसे नहीं लाई तो जान से मारने की धमकी, पति-सास व सौतेले बेटे पर FIR

सिंघोड़ा। ग्राम जामदलखा निवासी दीपांजली साहू (36) ने अपने पति श्रीराम साहू, सास रूकनी साहू और सौतेले बेटे गोपाल साहू के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना सिंघोड़ा में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने शिकायत में बताया कि शादी के करीब नौ वर्ष हुए हैं। आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से पति, सास और सौतेला बेटा उसे प्रताड़ित करते हैं तथा मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाते हैं। पैसे नहीं लाने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे पर्याप्त राशन-पानी नहीं दिया जाता तथा बीमार होने पर इलाज कराने के बजाय मायके छोड़ दिया जाता है।
दीपांजली साहू की लिखित शिकायत पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।






























