सिंघोडा

नवजीवन हॉस्पिटल ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, गुरुओं के योगदान को किया नमन


सराईपाली । स्थानीय सिंघोड़ा स्थित नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर अस्पताल परिवार ने उन्हें सादर नमन करते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि गुरु उस दीपक के समान हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर शिष्यों के जीवन को प्रकाशमय बनाते हैं। ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग दिखाकर जीवन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षक समाज के लिए एक अनमोल उपहार हैं।
इसके साथ ही, संस्थान ने क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल NABH मान्यता प्राप्त संस्थान है, जहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों से इलाज किया जा रहा है। यहाँ 24×7 इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवा के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा भी मरीजों को निरंतर प्रदान की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!