सिंघोडा

सिघोडा:एनएच-53 पर गलत साइड खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर घायल

सिंघोड़ा। सागरपाली और सिंघोड़ा के बीच एनएच-53 पर पंडा मकान के सामने गलत साइड में खड़े ट्रक से बाइक टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रायपुर जिले के दोंदेकला निवासी टीकाराम चेलक ने 22 अगस्त को थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र आदित्य चेलक अपने दोस्त जयेश रात्रे के साथ 2 अगस्त को बुलेट क्रमांक CG04QW6695 से रायपुर से संबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-53 पर पंडा मकान के सामने ट्रक क्रमांक CG07CN1140 का चालक ट्रक को सड़क की गलत साइड में खड़ा कर पंचर बना रहा था। ट्रक का जैक रॉड बाहर निकला हुआ था और वाहन पर कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं लगाया गया था।

इसी दौरान बाइक ट्रक से टकराकर गिर गई। हादसे में आदित्य के दाहिने पैर में घुटने के पास फ्रैक्चर हो गया, जबकि बाएं पैर के पंजे में भी चोट आई। घायल को तत्काल नवजीवन अस्पताल चिवराकुटा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एसआरएस अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!