सिंघोडा

सिघोडा: तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर पलटने पर चालक की मौत

थाना सिंघोडा के मर्ग क्रमांक 10/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच की गई। मर्ग इंटीमेशन, पीएम रिपोर्ट, परिजनों एवं गवाहों के कथन तथा संपूर्ण जांच पर पाया गया कि मृतक अभि यादव दिनांक 05/05/2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे बिना नंबर के न्यू हालेण्ड ट्रैक्टर को चलाकर अपने गांव कलेण्डा से पिहरा, रायगढ़ की ओर जा रहा था। ग्राम भगत सरायपाली रोड स्थित बरटिकरा मोड़ के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक अभि यादव ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जांच से मृतक चालक अभि यादव द्वारा वाहन को लापरवाही एवं तेज गति से चलाना पाया जाने से उसके विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!