महासुमंद

तुमगांव: लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर सामने से मारी टक्कर, दो युवक घायल

तुमगांव।थाना तुमगांव में प्रार्थी प्रीतम कुमार सोनवानी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 की शाम अछोला-समोदा रोड स्थित महानदी पुल के पहले मोड़ के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NC 5260 के चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 9428 को ठोकर मार दी। दुर्घटना में डिकेश सोनवानी को सिर, चेहरा एवं आँख के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि विनय आडिल के हाथ एवं पैर में चोट लगी। दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 125(ए)-बीएनएस एवं 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!