तुमगांव :पार्किंग में चाबी लगी छोड़ना पड़ा भारी, बाइक लेकर फरार हुआ चोर

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग निवासी पीला दाऊ साहू की मोटरसाइकिल पिकाडली एग्रो कंपनी की पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भोरिंग निवासी पीला दाऊ साहू ने थाना तुमगांव में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र पुष्पेन्द्र साहू पिकाडली एग्रो कंपनी में कार्यरत हैं। 19 जुलाई 2026 की सुबह वे अपनी सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG 06 D 2467) मोटरसाइकिल से कंपनी पहुंचे और पार्किंग में वाहन खड़ा कर काम पर चले गए। जल्दबाजी में बाइक की चाबी वाहन में ही लगी रह गई।
सुबह करीब 10 बजे जब उन्हें चाबी बाइक में छूट जाने की याद आई और वे पार्किंग पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 31 जुलाई को थाना तुमगांव पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।





























