सिंघोडा

कम दर्द, जल्दी आराम: नवजीवन हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को अब सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन द्वारा) सर्जरी की आधुनिक सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली में प्रसिद्ध जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे.पी. बर्मन (एमबीबीएस, एमएस – जनरल सर्जरी) ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. बर्मन सामान्य शल्य चिकित्सा के साथ-साथ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी, आंत एवं पेट से संबंधित ऑपरेशन, थायरॉयड, ब्रेस्ट एवं सॉफ्ट टिश्यू सर्जरी तथा पाइल्स, फिशर और फिस्टुला जैसी बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार करेंगे।
अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को कम दर्द, छोटा चीरा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा कम समय में अस्पताल से छुट्टी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा, बेहतर उपचार और संतुष्टि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एडवांस ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी सेवा, आईसीयू सुविधा तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम भी उपलब्ध है। अस्पताल से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9244284383 जारी किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!