सिघोडा: बाईक के डिक्की में रखा रुपए से भरा थैला हुआ पार


सिघोडा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल के डिक्की में रखा रुपए से भरा थैला चोरी का मामला सामने आया है।कौशल चिरकिया ने पुलिस को बताया कि वह लखनपुर थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 23/12/2025 को अपने दादी निरवासी चिरकिया के साथ जिला सहकारी बैंक सरायपाली गया था और बैंक से 35000 रूपये धान का पैसा निकाल कर कपडे के थैले में दो पासबुक दो आधार कार्ड और एक की पैड मोबाईल जिसमें नंबर ********** का सीम लगा है, एक जमीन का पट्टा और 35000 रूपये को रखकर मो0सा0 की डिक्की में डालकर घर लखनपुर वापस आ रहे थे दवाई लेने के लिए छुईपाली श्याम मेडिकल के पास रूके थे स्वयं और दादी दवाई लेने मेडिकल चल दिये, दवाई लेकर वापस आये और सिंघोडा ग्रामीण बैंक आकर देखे तो डिक्की में रखे कपडे के थैले में दो पासबुक दो आधार कार्ड और एक की पैड मोबाईल, एक जमीन का पट्टा और 35000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























