फाइब्रो स्कैन कैंप: अब चिरवराकुटा में होगी अत्याधुनिक लिवर जांच, 2 अगस्त को मिलेगा लाभ

सरायपाली। लिवर से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार के उद्देश्य से नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिरवराकुटा (सिंघोड़ा) द्वारा 2 अगस्त 2027 को विशेष फाइब्रो स्कैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक से लिवर की जांच की जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फाइब्रो स्कैन एक नॉन-इनवेसिव (बिना चीरा), दर्द रहित और सुरक्षित जांच प्रक्रिया है, जिससे लिवर की सेहत, फैटी लिवर और फाइब्रोसिस जैसी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर, मोटापा, अल्कोहलिक लिवर रोग, क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार शुरू किया जा सके।
अस्पताल में आधुनिक उपकरणों, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम तथा त्वरित एवं सटीक रिपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 08331-015859 या 94241 84383 पर संपर्क कर सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लिवर की जांच कराएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।































