सरायपाली

सरायपाली:पांच शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सरायपाली। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा रायपुर के विमतारा स्थित मधु पिल्ले चौक, शांति नगर में आयोजित ‘स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट भूमिका के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरायपाली विकासखंड के पांच शिक्षकों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में सुन्दर लाल डडसेना ‘मधुर’, सहायक शिक्षक, शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डूडूमचुंवा, ओमप्रकाश साव, शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, दयासागर नायक, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा, टिकेलाल भोई, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला गोहेरापाली तथा बनमोती भोई, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बोड़सरा शामिल हैं। इन शिक्षकों को शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर मार्गदर्शन तथा सामुदायिक सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है और समाज को शिक्षकों के सम्मान एवं प्रतिष्ठा को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। उन्होंने इसे शिक्षा और शिक्षक के गौरव को पुनर्स्थापित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि स्व. श्री हरिवंश मिश्र के शिक्षा एवं समाज सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस राष्ट्रीय सम्मान की शुरुआत की गई है।
समारोह में स्व. श्री हरिवंश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देशभर से आए शिक्षकों और शिक्षाविदों ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता बढ़ाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मोहन लहरी ने किया, जबकि कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!