सरायपाली

सरायपाली:सैकड़ों कांवरियों ने नरसिंहनाथ से जल उठाकर किया जलाभिषेक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने गांव की सुख समृद्धि के लिए जलाभिषेक किया। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम तोरेसिंहा के सैकड़ों बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने नरसिंहनाथ उड़ीसा से जल उठाकर सोमवार को सुबह बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर तोरेसिंहा में जलाभिषेक किया। श्रद्धालु भक्तों ने गिरधारी साहू, जुगल किशोर प्रधान के नेतृत्व में नरसिंहनाथ उड़ीसा से जल उठाकर लगभग 60 किलोमीटर पैदल चलते हुए कांवरियों का जत्था, भोले बाबा की जय, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का जयकारा लगाते हुए सोमवार सुबह तोरेसिंहा के शिव मंदिर में जल चढ़ाकर सभी के सुख,समृद्धि,शांति के लिए मनोकामना की। सभी भक्तगण बोल बम का पोशाक पहनकर भोलेनाथ के रंग में रंगे हुए थे। कांवरियों के प्रसाद की व्यवस्था सरपंच विनय कुमार पटेल ने किया। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं ने जमकर जलाभिषेक किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!