सरायपाली

सरायपाली:एलआईसी की यूनिट मीटिंग में अभिकर्ताओं को मिली नई दिशा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

सरायपाली। शहर स्थित एलआईसी कार्यालय के विकास अधिकारियों के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर को होटल पुखराज में अभिकर्ताओं की यूनिट मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं निगम गीत के साथ किया गया।
बैठक में एलआईसी में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा पॉलिसी सेलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अभिकर्ताओं को बेहतर कार्य प्रदर्शन, ग्राहकों तक बीमा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं एवं बीमा सखियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी हितेश्वर प्रसाद साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अभिकर्ता शोभाराम जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी हितेश्वर प्रसाद साहू, मोहम्मद साजिद, तोमेश ठाकुर, राकेश कुमार देवता, शाखा प्रबंधक टी. रविंद्र कुमार, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर अनुपम एक्का सहित बड़ी संख्या में एलआईसी अभिकर्ता एवं बीमा सखियां उपस्थित रहीं

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!