सरायपाली:बरिहापाली प्राथमिक शाला में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों ने किया पौष्टिक भोजन का आनंद

सरायपाली। मुख्यमंत्री पोषण आहार योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला बरिहापाली में शुक्रवार को नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरिहापाली की सरपंच श्रीमती सावित्री चौधरी ने बच्चों को चावल, दाल, मिक्स सब्जी एवं पापड़ परोसा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया और खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख लव कुमार पटेल, शिक्षिका श्रीमती शेख परवीन बेगम, संकुल समन्वयक किशोर पटेल तथा सरपंच प्रतिनिधि किशन पटेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख लव कुमार पटेल ने नेवता भोज के सफल आयोजन एवं बच्चों के प्रति सहयोग के लिए सरपंच श्रीमती सावित्री चौधरी का आभार व्यक्त किया।






























