बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी बसना में 19 जुलाई को न्यूरोलॉजी एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ का परामर्श शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से न्यूरोलॉजी एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह (एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी न्यूरोलॉजी) मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे।
शिविर में असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नस एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएं, मिर्गी, स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रोलैप्स, पार्किंसन रोग, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, सुन्नपन तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे सभी मरीजों से समय पर पंजीयन कराकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
पंजीयन एवं संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!