अग्रवाल नर्सिंग होम में 18 जुलाई को फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉ. दीपेश मस्के देंगे परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को छाती, श्वास एवं टीबी रोग विभाग के अंतर्गत विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपेश मस्के (MBBS, MD, DM Pulmonology) सुबह 11 बजे से मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में नई एवं पुरानी खांसी, सांस फूलना, ब्रोंकाइटिस, खांसी में खून आना, टीबी, कोविड एवं पोस्ट कोविड से जुड़ी श्वसन संबंधी समस्याएं, छाती में पानी या मवाद भरना, दमा (अस्थमा), एलर्जी तथा निमोनिया जैसी बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। साथ ही आवश्यकता अनुसार ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में बीजू एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा, 24×7 आपातकालीन सेवा तथा एडवांस 96 स्लाइस सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने श्वास संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों से समय पर जांच कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

































