बसना में 18 जुलाई को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना देंगे सेवाएं

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को विशेष नेत्र रोग परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रायपुर के अरविंदो नेत्रालय से प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना (एमबीबीएस, एमएस, एफएमआरएफ, चेन्नई) एवं उनकी टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेगी।
शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों की चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, रेटिना संबंधी रोग, आंखों में सूखापन, जलन एवं खुजली, नवजात एवं बच्चों की आंखों की जांच (आरओपी स्क्रीनिंग), चश्मे एवं कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी परामर्श सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर के दौरान कंप्यूटराइज्ड आंखों की जांच तथा चश्मे का नंबर भी जांचा जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।

































