छह माह बाद मनरेगा मजदूरी भुगतान नही,ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: झलप क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघनपुर आश्रित ग्राम बरभांठा के ग्रामीणों को 15 दिन में गांरटी के साथ मिलने वाली राशि छह माह बाद नहीं मिली है। बरभांठा के ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी राशि के लिए सरपंच सचिव को कई बार देने आग्रह किया, लेकिन आज-कल कहकर टालते रहे। अब तो किसी तरह की कोई जवाब भी नहीं देते है, इसलिए हम कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे हैं।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में कहा है कि सिंघनपुर आश्रित ग्राम बरभांठा में मनरेगा के तहत कार्य नीजि डबरी का कार्य फरवरी 2018 में प्रारंभ हुआ था।
जिसमें मजदूरों को अभी तक राशि नहीं मिली है। ग्राम पंचायत सरपंच व रोजगार सहायक एवं सचिव को कई बार बोल चुके लेकिन संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलता।
बरभांठा के ग्रामीण शोभित, बसंतकुमार सहित दर्जनों पहुंचे ग्रामीणों ने मनरेगा राशि जल्द देने की मांग कलेक्टर से की है।

























